
चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को ओशन कलर मॉनिटर (ओसीएम-3) एरोसोल ऑप्टिकल डेप्थ (एओडी) उत्पाद विकसित किया है, जो भारतीय उपमहाद्वीप में वायु गुणवत्ता की गतिशीलता की जटिलताओं को निर्धारित करते है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इसरो ने एक अपडेट में कहा कि शोधकर्ताओं को इस खुले डेटा की शक्ति को अनलॉक करने और एयरोसोल गतिशीलता में अभूतपूर्व अंतर्दृष्टि उत्पन्न करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
यह डेटा उत्पाद भारतीय उपमहाद्वीप के भूभाग पर वायु गुणवत्ता की गतिशीलता की जटिलताओं को निर्धारित करने में सक्षम बनाता है। इसे एसएसी एरोसोल रिट्रीवल (एसएईआर) एल्गोरिथम, एक अभिनव उपकरण का उपयोग करके विकसित किया गया है। यह ईओएस-6 उपग्रह डेटा का उपयोग करता है।
इसरो ने कहा 'औपचारिक पंजीकरण के बाद उत्पाद एमओएसडीएसी के माध्यम से शोधकर्ताओं और छात्रों के लिए सुलभ है। यह डेटा भंडार शोधकर्ताओं को वायु गुणवत्ता की जटिलताओं को उजागर करने के लिए प्रेरित करता है जैसा पहले कभी नहीं हुआ।
डेटा एक बेंचमार्किंग वायु गुणवत्ता सिमुलेशन मॉडल के रूप में कार्य करता है, जो विद्वानों और नीति निर्माताओं को स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के लिए मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।'
Published : 5 March 2024, 2:10 PM IST
Topics : AOD ISRO OCM 3 इसरो एरोसोल ऑप्टिकल डेप्थ ओशन कलर मॉनिटर ओसीएम 3 चेन्नई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन