हिंदी
मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार वाले और उनके फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनकी मौत को दो महीने होने वाले हैं, और सुशांत की मौत की जांच जारी है।
इस बीच आज सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए लोगों के एक साथ खड़े होने की मांग कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा है कि "मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि एक साथ खड़े होइए और सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कीजिए. हम सच्चाई जानने के लायक हैं। हमें सुशांत के लिए न्याय चाहिए, वरना हम नहीं जान पाएंगे कि सच क्या है। हम शांतिपूर्ण जीवन नहीं जी पाएंगे। आप सभी से तहे दिल से अनुरोध है कि हम सीबीआई जांच की मांग करें। धन्यवाद" वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हमें राष्ट्र के तौर पर सीबीआई जांच के लिए एक साथ खड़े होने की जरूरत है। निष्पक्ष जांच की मांग करना हमारा अधिकार है और हम कुछ नहीं केवल सच के बाहर आने की उम्मीद कर सकते हैं।"
श्वेता की इस वीडियो को अंकिता लोखंडे और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सपोर्ट किया है। अंकिता लोखंडे ने लिखा है कि-हम सच का पता लगा लेंगे और हमें न्याय मिलेगा। #worriors4SSR #JusiceForSushant #Truthwins। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है हमें सच जानने का हक है, हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हैं।' इसके साथ ही कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए मुंबई पुलिस को निशाना साधा।
Published : 13 August 2020, 8:04 PM IST
Topics : ankita lokhande Bollywood actor Kangna Ranaut Shweta Singh Sushant Singh Rajput Caseॉ बॉलीवुड एक्टर मुंबई वीडियो श्वेता सिंह कीर्ति सुशांत सिंह राजपूत
No related posts found.