दिल्ली हादसे में चंदौली के अभिषेक की मौत, आखिरी फैसले ने जीत लिया सबका दिल
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए हादसे ने चंदौली के एक परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे दिया। जिस बेटे को माता-पिता ने बड़े सपनों के साथ दिल्ली भेजा था, उसकी मौत की खबर ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। लेकिन अभिषेक की आखिरी इच्छा और परिवार के एक फैसले ने इस दर्दनाक कहानी को इंसानियत की प्रेरणादायक मिसाल बना दिया।