हिंदी
बलिया: बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने कथित रूप से पत्नी के विवाद कर बच्चों के साथ मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कठौड़ा गांव में मंगलवार की रात्रि यशवंत राजभर (35) ने घर पर फांसी लगा ली तथा बुधवार सुबह जब उसके भाई ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि यशवंत राजभर से विवाद के बाद उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी, इसी को लेकर क्षुब्ध यशवंत ने यह कदम उठा लिया।
Published : 2 August 2023, 9:31 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश खुदकुशी पुलिस बलिया जिले रसड़ा कोतवाली विवाद
No related posts found.