महराजगंज: पखवाड़ा कार्यक्रम का उठाएं लाभ, एक छत के नीचे मिलेगी कई जानकारियां

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक परिसर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी ख़बर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 March 2024, 5:45 PM IST

महराजगंज: सदर ब्लॉक परिसर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता ने जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कार्यक्रम में सदर सीडीपीओ विजय प्रकाश चौधरी ने बताया की 9 मार्च से लेकर 23 मार्च तक यह पखवाड़ा चलेगा।

इस पखवाड़े में विभिन्न तरीके से लोगों को जागरूक किया जायेगा। जन जागरूकता, पोषण के बारे में जानकारी, केंद्र की साफ-सफाई पर ध्यान देना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्वदेशी खिलौना बनाने का गुण बताएंगी।

इस मौके पर स्वास्थ्य आहार पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन होगा और मोटे अनाज के बारे भी लोगों को जागरूक करेंगी।

इस दौरान मुख्य सेविका सीमा दुबे, माधुरी देवी, कंचन सिंह, छाया भारती, नूरी पांडेय, मंजरी, शोभा वर्मा मौजूद रहीं।

Published : 
  • 9 March 2024, 5:45 PM IST