हिंदी
अमरावती: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और राज्य में विपक्षी नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
21 दिसंबर 1972 को पैदा हुए रेड्डी, बृहस्पतिवार को 51 वर्ष के हो गए।
राज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमख नायडू ने भी ‘एक्स’ पर रेड्डी को ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
एस रामकृष्ण रेड्डी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ युवाजना श्रामिका रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के कई नेताओं ने पार्टी समर्थकों सहित ताडेपल्ली में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।
Published : 21 December 2023, 3:24 PM IST
No related posts found.