हिंदी
नई दिल्ली: केरल की बाढ़ और समुद्री तट के क्षरण का मुद्दे पर सरकार ने बुधवार को आश्वासन दिया कि राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों और क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद देगी। सरकार सभी विभागों को तत्परता से काम करने को कहेगी साथ केंद्र सरकार स्वयं भी यथासंभव मदद उरलब्ध करायेगी।
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य केसी वेणुगोपाल द्वारा यह मुद्दा उठाये जाने पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि केरल में भारी बारिश के कारण बाढ़ से तबाही और समुद्र तट के क्षरण का मुद्दा काफी महत्वपूर्ण है।
श्री वेणुगोपाल ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केरल के हालत काफी खराब है। बाढ़ और आपदा केरल का पीछा नहीं छोड़ रही। पिछले दो दिन से वहाँ लगातार बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ के साथ-साथ समुद्री तट का क्षरण भी हो रहा है। इससे मछुआरे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और वे समुद्र में नहीं जा पा रहे हैं।
कांग्रेस सदस्य ने कहा कि हजारों की संख्या में लोगों के घर बर्बाद हो गये हैं और वे राहत शिविरों में रहने के लिए बाध्य हैं। इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करने से लोगों की मदद के लिए पर्याप्त पैसा नहीं मिल पा रहा है।
कांग्रेस सदस्य की चिंता के जबाव ने सरकार केरल को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
Published : 1 August 2018, 3:57 PM IST
Topics : अनंत कुमार केरल प्राकृतिक आपदा बाढ़ प्रभावित मदद सरकार सहायता
No related posts found.