हिंदी
बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार यहां के चामराजापेट श्मशान घाट पर आज अपराह्न एक बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरु में निधन, कैंसर से पीड़ित थे
कुमार के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए बसावगुडी स्थित उनके निवास से राज्य के पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिक शरीर को नेशनल कॉलेज ग्राउंड ले जाया जाएगा। यहां आम जनता श्री कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

कुमार के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत विभिन्न दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: अनंत कुमार के निधन से सभी राजनीतिक दल गमगीन..दी भावभीनी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात अपने सहयोगी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। (वार्ता)
Published : 13 November 2018, 12:25 PM IST
No related posts found.