बाहुबली के मेकर्स की नई शर्त, पार्ट 2 से पहले देखनी पड़ेगी पार्ट 1, तभी मिलेगा टिकट!

मोस्ट अवेटेड फिल्म बाहुबली 2 रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। अगर आप भी फिल्म बाहुबली 2 देखने का मन बना रहे हैं और इसके लिए आपको कंफर्म टिकट चाहिए तो इससे पहले आपको फिल्म मेकर्स की ये शर्त माननी होगी।

Updated : 1 April 2017, 4:48 PM IST
google-preferred

मुंबई: बाहुबली फिल्म के मेकर्स और धर्मा प्रोडक्शन ने 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के रिलीज से पहले एक अहम फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार 'बाहुबली' के पहले पार्ट 'बाहुबली: द बिगनिंग' को सिनेमाघर में एक बार फिर 7 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म मेकर्स ने 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के लिए लोगों को सिनेमाघर तक खींच लाने के लिए दोबारा रिलीज हो रही बाहुबली फिल्म के साथ एक स्कीम भी रखा है।

'बाहुबली: द बिगनिंग' के जारी किए गए पोस्टर पर लिखा है कि इस फिल्म का टिकट खरीदने वालों को 'बाहुबली 2' के वीकेंड का टिकट दिया जाएगा। यह स्कीम उन लोगों के लिए सोने पर सुहागा साबित हो रही है जिन्होंने अभी तक 'बाहुबली: द बिगनिंग' नहीं देखी है।

बता दें कि 'बाहुबली: द बिगनिंग' 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।

Published : 
  • 1 April 2017, 4:48 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement