नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

भारत में 70 किलोग्राम हशीश की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में एक भारतीय एवं एक नेपाली नागरिक को दक्षिणी नेपाल में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

Updated : 20 July 2023, 9:03 AM IST
google-preferred

काठमांडू: भारत में 70 किलोग्राम हशीश की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में एक भारतीय एवं एक नेपाली नागरिक को दक्षिणी नेपाल में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

नेपाल पुलिस ने झारखंड के 35-वर्षीय मनोज कुमार पासवान और मकवानपुर जिले के 45-वर्षीय राजू वैवा को एक वाहन के अंदर छिपाकर 70 किलोग्राम हशीश ले जाते समय गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि ये गिरफ्तारियां मंगलवार रात दक्षिणी नेपाल के राप्ती नगरपालिका में की गईं। उन्होंने बताया कि दोनों को वाहन की सुरक्षा जांच के दौरान पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि वाहन भारत की ओर जा रहा था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, हशीश को भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहन से भारत भेजा जा रहा था।

 

Published : 
  • 20 July 2023, 9:03 AM IST

Related News

No related posts found.