हिंदी
लखनऊ: दुनिया के खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को भारत की ओर से नीरज चोपड़ा ने भाला फैंक (जैवलिन थ्रो) में स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फैंककर भारत के लिये टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिया। नीरज चोपड़ा को कल से देश के हर वर्ग से शुभकामनाएं और बधाईयां मिल रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के एक युवा चित्रकार ने नीरज चोपड़ा को कुछ अलग अंदाज में अपनी शुभकामानाएं दी है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के जोहैब खान ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का भाल फैंकते छह फीट लंबा चित्र बनाया है। जोहैब खान ने चारकोल के उपयोग करते हुए नीरज चोपड़ा की एक खूबसूरत वॉल पेंटिंग बनाई है। उनकी इस वॉल पेंटिंग को देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

जोहैब खान का कहना है कि नीरज द्वारा भारत के लिये गोल्ड लाना हमारे लिए खुशी और ऐतिहासिक क्षण है। मैं उन्हें (नीरज) इस उपलब्धि के लिए बधाई देना चाहता हूं। अपनी इस खूबसूरत चित्रकारी के जरिये जोहैब खान ने नीरज चोपड़ा को अपनी शुभकामनाएं दी है।
Published : 8 August 2021, 11:09 AM IST
No related posts found.