हिंदी
चंडीगढ़ कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को एक नया वीडियो जारी किया जिसमें उसने कहा कि वह भगोड़ा नहीं है और जल्द ही दुनिया के सामने आएगा। एक दिन पहले सिंह ने पंजाब पुलिस को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी।
सिंह का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर उसका एक ऑडियो क्लिप सामने आने के कुछ घंटों बाद आया है। ऑडियो क्लिप में उसने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह आत्मसमर्पण के लिए बातचीत कर रहा है।
सिंह ने वीडियो में पंजाबी में कहा, “जिनको ऐसा लगता है कि मैं भगोड़ा हूं और मैंने अपने साथियों को छोड़ दिया है, उन्हें यह भ्रम नहीं पालना चाहिए। मुझे मौत का डर नहीं है। और जल्द ही दुनिया के सामने पेश होउंगा और 'संगत' के बीच भी आउंगा।'
उल्लेखनीय है कि सिंह और उसके सहयोगियों ने एक गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई की मांग को लेकर अमृतसर के निकट अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था। इस घटना के करीब तीन सप्ताह बाद 18 मार्च को पुलिस ने सिंह और उसके खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अमृतपाल उसके बाद से ही फरार है। वह 18 मार्च को जालंधर जिले से भाग निकला था।
भाषा जोहेब रंजन
रंजन
Published : 31 March 2023, 10:18 AM IST
No related posts found.