हिंदी
नई दिल्ली: भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी गुट पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) द्वारा असम रायफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला करने की खबर है। हथियारबंद PLA के उग्रवादियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 3 जवानों के शहीद होने और 5 जवानों के घायल होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक पीएलए द्वारा यह हमला मणिपुर में पड़ोसी देश म्यामांj के बॉर्डर के पास स्थित चंदेल जिले में बुधवार की शाम को किया गया।यह क्षेत्र इंफाल से 100 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि आतंकियों ने पहले IED विस्फोट किया और उसके जवानों पर फायरिंग झोंक दी।
जवानों की मदद के लिये अब उस क्षेत्र में बडी संख्या में जवानों को भेजा गया है। कुछ घायल जवानों की हालत गंभीर बतायी जाती है।
Published : 30 July 2020, 1:27 PM IST
Topics : असम रायफल्स उग्रवादी उग्रवादी गुट PLA भारत म्यांमार शहीद हमला
No related posts found.