आजमगढ़ पहुंचा लंदन से उड़ा अद्भुत प्रजाति का उल्लू, कौवों और कुत्तों के चंगुल से रेसक्यू

आजमगढ़ में एक अद्भुत प्रजाति का उल्लू पाया गया है, जिसे कई कौवों और कुत्तों के चंगुल से बचाया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 January 2024, 7:52 PM IST
google-preferred

आजमगढ़:  जनपद के कोलघाट स्थित रामायन मार्केट में क्षेत्र वासियों द्वारा एक अद्भुत प्रजाति के बड़े आकार के उल्लू को बड़ी मशक्कत से बचाया गया। उल्लू को कई कौवें और कुत्तों के चंगुल से बचाया गया। बताया जा रहा है कि यह उल्लू लंदन से यहां आया। वन विभाग की टीम उल्लू को लेकर चली गई। उल्लू के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रमुख प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षक अरविंद चित्रांश ने बताया कि उल्लू को रेसक्यू किये जाने के बाद उसके बारे में लोगों द्वारा गूगल पर सर्च किया गया। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई कि अद्भुत प्रजाति का यह उल्लू लंदन से यहां पहुंचा। यह यहां कैसे पहुंचा, यह सवाल चर्चा का विषय है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह उल्लू कौवों और कुत्तों के चंगुल में फंसा था। लोगों ने बड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद सैकड़ों कौवों और कुत्तों से इसे बचाया गया। लोगों ने लकड़ी जलाकर उल्लू को आग से तपवाया। तब जाकर थोड़ा सा यह अद्भुत उल्लू सामान्य हुआ। 

बाद में लोगों द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर आजमगढ़ वन विभाग के डिप्टी रेंजर लक्ष्मीशंकर, जितेंद्र त्रिपाठी, वन दरोगा चंद्रभूषण और शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कोलघाट पहुंचे और इस अद्भुत प्रजाति के उल्लू को पड़कर ले गए।

Published : 
  • 16 January 2024, 7:52 PM IST

Related News

No related posts found.