
दिल्ली: आज पूरे देश में गुरु नानक देव की जयंती गुरु पर्व की धूम है। गुरु पर्व को प्रकाश उत्सव के रूप मं भी मनाया जाता है। देश की राजधानी दिल्ली के गुरुद्वारों में सुबह से ही सिख संगतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
गुरु पर्व के खास मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ टीम देश की राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक और सुप्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंची, जहां विहंगम दृश्य देखने को मिले। सिख संगतों औऱ भक्तों की वहां बड़ी उमड़ी भीड़ उमड़ी हुई है और लोग मत्था टेकने के लिये लोगों का तांता लगा हुआ है।
देश के गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। यह दिन सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर देशभर के सभी गुरुद्वारों में खास रौनक देखने को मिल रही है।
Published : 27 November 2023, 6:45 PM IST
Topics : Bangla Sahib Guru Nanak Dev Gurudwara Prakash Parv गुरु नानक देव गुरुद्वारा प्रकाश पर्व बांग्ला साहिब मनमोहक द्श्य