हिंदी
जम्मू: दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ गुफा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6,500 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था यहां आधार शिविर से रवाना हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पहलगाम के लिए 3,746 श्रद्धालु 165 वाहनों में रवाना हुए जबकि बालटाल आधार शिविर के लिए 2,777 श्रद्धालु 97 वाहनों में रवाना हुए।
अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने के कारण रामबन जिले के चंदेरकोट में रात्रि विश्राम के लिए रुके 4,900 श्रद्धालुओं का एक अन्य जत्था आज सुबह अमरनाथ के लिए रवाना हुआ।
दक्षिणी हिमालयी क्षेत्र में 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के लिए 62 दिवसीय वार्षिक यात्रा एक जुलाई को अनंतनाग जिले में पहलगाम और गांदरबल जिले में बालटाल से शुरू हुई थी।
यात्रा 31 अगस्त को सम्पन्न होगी।
Published : 20 July 2023, 12:43 PM IST
Topics : अमरनाथ गुफा आधार शिविर कड़ी सुरक्षा जम्मू श्रद्धालु
No related posts found.