Amarnath Yatra 2024: आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जानें इससे जुड़े नियम और जानकारी

सनातन धर्म में अमरनाथ यात्रा को बेहद फलदायी माना गया है। इस यात्रा के लिए शिव भक्त पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। वर्ष 2024 में आज यानी 29 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 June 2024, 11:53 AM IST

नई दिल्ली: आज यानी 29 जून 2024 से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। सनातन धर्म में अमरनाथ यात्रा का बेहद खास महत्व बताया गया है। यह तीर्थ स्थान सबसे पवित्र माना जाता है। इस यात्रा में शिव भक्त अधिक संख्या में शामिल होते हैं। खराब मौसम होने के बाद भी श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं अमरनाथ यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी।

अमरनाथ यात्रा के नियम

•    अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी शिव भक्त को गलत न बोलें।
•    शराब और धूम्रपान का सेवन न करें। साथ ही तामसिक भोजन के सेवन से दूर रहें।
•    खानपान का विशेष ध्यान रखें।
•    यात्रा के दौरान कचरा न फैलाकर पर्यावरण को प्रदूषित न करें।  
•    सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपने पास जरूर रखें।  

 कब से कब तक है अमरनाथ यात्रा

हर साल अमरनाथ की यात्रा की शुरुआत आषाढ़ माह से होती है, जिसका समापन रक्षाबंधन पर होती है। ऐसे में इस साल अमरनाथ यात्रा का आरंभ आज यानी 29 जून से हो गया है और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

Published : 
  • 29 June 2024, 11:53 AM IST