देखिये.. नौतनवा से निर्दल चुनाव जीतने के बाद विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने क्या कहा?

डीएन ब्यूरो

महराजगंज की नौतनवा सीट से अमनमणि त्रिपाठी ऐतिहासिक वोटों से चुनाव जीतने के बाद अपने समर्थकों के बीच पहुंचे।

नवनिर्वाचित विधायक अमनमणि त्रिपाठी
नवनिर्वाचित विधायक अमनमणि त्रिपाठी


महराजगंज: महराजगंज की नौतनवा सीट पर अमनमणि त्रिपाठी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं। इस जीत के बाद वे अपने समर्थकों के बीच पहुंचे।

जीत के बाद क्या कहा अमनमणि ने

नौतनवा सीट पर ऐतिहासिक वोटों से जीतने के बाद अमनमणि त्रिपाठी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। अमनमणि ने कहा की आप लोगों का मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। आप सभी ने हमारे परिवार को संकट की घड़ी से निकालने का काम किया है। उन्होंने लोगों से कहा कि आपका बेटा अपने खून का एक-एक कतरा आपके लिए बहा देगा। उन्होंने इस दौरान अपने पिता का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता अमरमणि त्रिपाठी ने जिस तरीके से नौतनवा का चौतरफा विकास किया है उसी पदचिन्हों पर आगे चल कर के नौतनवा का विकास करेंगे। इस दौरान उनके समर्थकों में भारी उत्साह भी देखा गया।

 

गौरतलब है की अमनमणि त्रिपाठी ने जेल में रहकर चुनाव लड़ा था। पहले समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया लेकिन अमनमणि की सास सीमा सिंह के कड़े विरोध के बाद मुख्यमंत्री ने टिकट काट दिया था। सपा से टिकट कटने के बाद अमनमणि ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया और चुनाव में जीत भी हासिल की।










संबंधित समाचार