हिंदी
अलवर: राजस्थान के अलवर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा एवं धोखाधड़ी की वारदात का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक आदित्य पूनियां ने बताया कि इन आरोपियों में चार को नई दिल्ली एवं एक को अलवर से गिरफ्तार किया गया।
पूनियां ने बताया कि आरोपियों से 10 करोड़ आठ लाख रूपए का हिसाब एवं तीन लाख दस हजार रूपये नकद तीस मोबाईल तीन लेपटाप चार एलईडी सहित तीन लग्जरी गाडियां बरामद की गई हैं। (वार्ता)
Published : 22 May 2022, 6:40 PM IST
No related posts found.