हिंदी
अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित भिवाड़ी रीको चौक पर एक्सिस बैंक से बदमाशों ने आज दिनदहाड़े करीब 70 लाख रुपए लूट लिए।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे मोटरसाइकिलों पर आये छह बदमाशों ने आते ही बैंक के स्ट्रांग रूम की चाबी ले ली और बैंक में मौजूद बीस कर्मचारियों को हथियारों की नोक पर बंधक बना लिया बैंक में रखा सारा कैश एवं सोने चांदी के जैवरात लूट कर फरार हो गए।
बैंक ने प्रारंभिक तौर पर माना कि यह लूट सत्तर लाख से अधिक है जिसमें ज्यादातर नगदी है और सोने चांदी के जेवरात भी शामिल हैं। (वार्ता)
Published : 4 July 2022, 4:51 PM IST
No related posts found.