हिंदी
नयी दिल्ली: हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.20 रुपये की गिरावट के साथ 202.30 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.20 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 202.30 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,368 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।
Published : 20 March 2023, 6:02 PM IST
Topics : एल्युमीनियम कमजोर गिरावट नयी दिल्ली
No related posts found.