हिंदी
इलाहाबाद: संगमनगरी में बेखौफ बदमाशों ने आज एक वाइस प्रिंसिपल पर कई राउंड गोलियां चलाई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। वाइस प्रिंसिपल बदमाशों की गोलियों से बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाइस प्रिंसिपल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: कानपुर में दिनदहाड़े केमिस्ट से 67 हज़ार की लूट, बदमाश फरार
कीडगंज में सेंट जांस को-एड स्कूल नैनी के वाइस प्रिंसिपल मनरोज फ्रैकलिन पर बदमाशों ने की फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया। बदमाशों ने लगातार तीन गोली मारी, जिससे वाइस प्रिंसिपल की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस क्षेत्र की घेरा बंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
Published : 31 July 2017, 1:38 PM IST
No related posts found.