हिंदी
इलाहाबाद: बसपा नेता राजेश यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए इलाहाबाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आकाश अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बीएसपी नेता के साथ उनकी काफी तीखी बहस हुई थी। विवाद बढ़ने पर उनके साथी आकाश ने बीएसपी नेता राजेश पर गोली मारी, जिसके बाद राजेश की मौत हो गयी। गोली मारने के बाद वे मौके से फरार हो गये।
हत्याकांड का खुलासा करते हुये पुलिस ने बताया गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी प्रतापगढ जिले के रहने वाले है, जिनके नाम अनतेश सिंह उर्फ जग्गा और आशुतोष सिंह हैं। पुलिस आकाश की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सारा प्रकरण साफ हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को बसपा नेता राजेश की हत्या कर दी गयी थी।
Published : 23 October 2017, 3:18 PM IST
No related posts found.