
मुंबईः कोरोना महामारी के कारण महाराष्ट्र के धार्मिक स्थल 18 मार्च से बंद थे। करीब 8 महीने बाद दोबारा खुलने पर सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
श्रद्धालुओं की भीड़
मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दोबारा खुलने के बाद श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही दर्शन के लिए लाइन लगाकर इंतजार करते रहे हैं। हालांकि, श्रद्धालुओं को प्रसाद चढ़ाने की परमिशन नहीं दी गई है। इस दौरान कोविड के नियमों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र में मंदिरों को खोलने के लिए काफी सियासत भी हुई थी।
दर्शन के लिए नियम
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के अंदर एक दिन में केवल 1,000 भक्तों को जाने की अनुमति दी जाएगी। श्रद्धालुओं को अपने विवरण भरने और मंदिर ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की जरूरत होगी। इसके बाद टाइम स्लॉट के साथ एक क्यूआर कोड जेनरेट होगा। 1,000 श्रद्धालुओं के लिए क्यूआर कोड जनरेट किए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों दर्शन से बचने और ऐप पर वर्चुअल दर्शन करने को कहा गया है।
Published : 16 November 2020, 11:06 AM IST
Topics : COVID 19 maharashtra Mumbai ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कोविड धार्मिक स्थल महाराष्ट्र मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर