
लखनऊ: रेलवे के निजीकरण के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाला है। उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण का रेलवे कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। लखनऊ रेल मंडल में आज एक जुलाई को रेल के कर्मचारी ने काला दिवस मनाया है।
रेलवे कर्मचारी ये काला दिवस 1 जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक मनाएंगे। इस काला दिवस के दौरान वो अपनी बाहों में काली पट्टी बांध कर रखेंगे। साथ ही इस बारे में शाखा स्तर पर मीटिंग करके मंत्रालय ने नाम ज्ञापन सौंपेगे।
रेलवे यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही रेलवे बोर्ड ने निगमीकरण के आदेश को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और धार दिया जाएगा। 6 जुलाई से कर्मचारी जनजागरण अभियान कर विरोध जताएंगे ।
Published : 1 July 2019, 2:10 PM IST