हिंदी
नई दिल्ली: केरल में इस समय आई बाढ़ की वजह से पूरा देश एक बार फिर से एकजुट हो गया है। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड भी केरल की मदद के लिए आगे आए है। केरल की आपदा को देखते हुए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने केरल की मदद के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान किया है।
यह भी पढ़ें:रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुई पक्की!
इससे पहले भी अक्षय ने कई बार देश हित में ऐसे योगदान किए है। आप को बता दें कि अक्षय के अलावा शाहरुख खान, रजनीकांत जैसे बड़े एक्टर्स भी केरल पीड़ितों की मदद कर चुके हैं।
इस बात की जानकारी फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने अपने ट्विटर अकांउट पर दी। उन्होंने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को एक चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान दिया। हालांकि अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद कहीं पर भी नहीं दी, लेकिन उन्होंने इस ट्वीट पर रीट्वीट जरूर किया था।
Published : 19 August 2018, 3:27 PM IST
Topics : अक्षय कुमार आपदा केरल बाढ़ बॉलीवुड
No related posts found.