भोजपुरी सुरस्टार अक्षरा सिंह का गाना ‘जवानी रॉकेट’ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना ‘जवानी रॉकेट’ रिलीज हो गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 June 2022, 6:50 PM IST
google-preferred

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना 'जवानी रॉकेट' रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह का नया गाना 'जवानी रॉकेट' रिलीज के साथ वायरल होने लगा है। इस गाने के जरिये अक्षरा सिंह, चिंग्स के लिए गाना गाने वाली पहली भोजपुरी स्टार बन गयी है।

अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। इस गाने के बारे में अक्षरा सिंह ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से लिखा है, “मेरे पसंदीदा प्रोजेक्ट में से एक है यह, जिसकी घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आप हमारे गाने को देख कर लाइक करें।”

अक्षरा का गाना 'जवानी रॉकेट' को कम्पोज किया है शमीर टंडन ने। इस गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर आदिल शेख हैं। लिरिक्स अजित मंडल का है. प्रोड्यूसर आशीष वी पाटिल हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 18 June 2022, 6:50 PM IST

Related News

No related posts found.