हिंदी
पटनाः इन दिनों अक्षरा सिंह की शादी की फोटो काफी वायरल हो रही है। इन फोटोज में वो दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। उन्होनें सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ सात फेरे ले लिए हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया में दोनों को खूब बधाईयां भी मिलने लगी है।
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल और काजल राघवानी के रोमांस ने फिर मचाया तहलका
चलिए अब आपको इन फोटोज की सच्चाई के बारे में बताते हैं। ये तस्वीरें अक्षरा की असली शादी की नहीं बल्कि एक फिल्म के सेट की है। इस फिल्म में उनके साथ अरविंद अकेला कल्लू लीड रोल में हैं। दोनों ने निर्देशक चंदन उपाध्याय की आने वाली फिल्म के सेट पर शादी की है, जो देखने में रियल लग रहा है।

यह भी पढ़ें: पिंक साड़ी में कातिलाना अंदाज से रानी चटर्जी ने उड़ाए सबके होश
इस फिल्म का नाम है ‘शुभ घड़ी आयो’। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है। पर दोनों कई बार स्टेज पर साथ काम कर चुके हैं। फैन्स को भी दोनों की जोड़ी बहुत ही अच्छी लगती है।
Published : 8 December 2019, 10:48 AM IST
Topics : Akshara singh bhojpuri movie bhojpuri songs Bhojpuri Stars अक्षरा सिंह अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म भोजपुरी स्टार
No related posts found.