हिंदी
कोलकाता: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को यहां होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे और वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव के वास्ते रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए पार्टी 18 मार्च से कोलकाता में अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी आयोजित कर रही है।
सपा उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव शुक्रवार को शाम पांच बजे मुख्यमंत्री बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। यह शिष्टाचार भेंट है। हालांकि, वे देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे।’’
Published : 16 March 2023, 9:32 PM IST
No related posts found.