हिंदी
देवरिया: अब से थोड़ी देर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देवरिया पहुंच रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अखिलेश 11.30 बजे गोरखपुर एअरपोर्ट पहुंचेगे। फिर वहां से सड़क मार्ग से देवरिया जिले के फतेहपुर गांव पहुंचेंगे।

वे दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद मामले को लेकर दो अक्टूबर को हुए विवाद में 6 लोगों की हत्या मामले में दोनों पीड़ित परिवार से मिलेंगे।
अंदर की खबर ये है कि अखिलेश यादव के साथ सिर्फ दस लोग ही गांव में जा सकेंगे। उधर जिला प्रशासन ने धारा 144 इलाके में लगा रखी है।
चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। बैरिकेडिंग कर पूरे इलाके को पुलिसिया छावनी में बदल दिया गया है।
Published : 16 October 2023, 10:20 AM IST
Topics : अखिलेश यादव गोरखपुर देवरिया पुलिस विवाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
No related posts found.