हिंदी
लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिये जाने के ऐलान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी लोगों ने भी चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने की मांग की खी। लंबे समय से हम इसकी मांग कर रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सपा प्रमुख ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन गरीबों और किसानों की खुशहाली के लिये लगा दिया था। जिन भी दिग्गज लोगों को भारत रत्न मिला है, हम उन सभी को बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।
लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के ऐलान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- समाजवादी लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे, जिनको भी भारत रत्न मिला है उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। देखिये और क्या बोले सपा प्रमुख… pic.twitter.com/nYjpwu8JYb
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 9, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।
अखिलेश यदाव ने कहा कि जितने भी दलों और लोगों ने समय-समय पर चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की जो मांग की थी, उन सभी को भी बधाई और धन्यवाद। उन सभी की मांगों के परिणाम आज दिखाई दे रहे हैं।
Published : 9 February 2024, 2:49 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Bharat Ratna Chaudhary Charan Singh former PM अखिलेश यादव चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लखनऊ समाजवादी पार्टी