लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव ने सपा का घोषणापत्र किया जारी..किये कई अहम वादे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें सपा की घोषणापत्र में क्या-क्या है खास..

Updated : 5 April 2019, 2:11 PM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उनकी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के पास जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। 

 

अखिलेश यादव के प्रेस वार्ता की खास बातें

1.भाजपा के पास बताने के लिए कोई काम नहीं ह। भाजपा ने अमीर को अमीर और गरीब को और गरीब बना दिया।

2. बीजेपी विकास के काम रोक रही है

3. नोटबंदी से लोगों की जान गई है।

4. भाजपा सरकार बेरोज़गारी, किसानों की आत्महत्या के आंकड़े छिपा रही है।

5. अगर से सत्ता में आते हैं तो उन कामों को पूरा करने का काम करेंगे जो अधूरे रह गए थे।

6. हमने जो काम किया है, वहीं हमारी विश्वसनीयता है।

7. नोटबंदी से व्यापारी उबर भी नहीं पाए थे कि जीएसटी ने उनकी कमर तोड़ दी। 

8. अखिलेश यादव ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए एक साथ आना होगा। हम तो किसान का पूरा कर्ज माफ होने के पक्ष में हैं। बिना महिलाओं को बराबर का सम्मान दिये विकास अधूरा है।

Published : 
  • 5 April 2019, 2:11 PM IST

Related News

No related posts found.