हिंदी
देवरिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में स्थित फतेहपुर गांव पहुंचे, जहां वे 2 अक्टूबर की सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक अखिलेश यादव सबसे पहले सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे है। 2 अक्टूबर को सत्य प्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की गई थी।
देवरिया LIVE: अखिलेश यादव पहुंचे रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में सत्य प्रकाश दुबे के घर, 2 अक्टूबर को देवरिया में हुई थी 6 लोगों की हत्या#Deoria
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 16, 2023
सत्य प्रकाश दुबे के आवास से निकलने के बाद अखिलेश यादव यहां से प्रेमचंद यादव के घर जाएंगे। प्रेमचंद यादव की भी हत्या कर दी गई थी।
देवरिया LIVE: अखिलेश यादव पहुंचे देवरिया जिले के फतेहपुर गांव, भारी पैमाने पर आम जनता, ग्रामीण और सपाई जुटे अखिलेश को देखने, पुलिस के छूटे पसीने, काफी दूर तक पुलिस अफसरों ने खदेड़ा लोगों को#deoriahatyakand pic.twitter.com/vYipDcZNEG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 16, 2023
अखिलेश यादव यहां मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और सभी शोकाकुल परिजनों का ढ़ांढ़स बंधाएंगे।
देवरिया LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव कुछ ही मिनट में पहुंचेंगे फतेहपुर गांव, सड़क के दोनों तरफ सपा समर्थकों की भारी भीड़, दो अक्टूबर को दो पक्षों में विवाद के बाद हुई थी 6 लोगों की हत्या, दोनों पक्षों के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात #deoriahatyakand pic.twitter.com/3Rz4sl9BwR
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 16, 2023
इससे पहले अखिलेश यादव आज सुबह लखनऊ से गोरखपुर एअरपोर्ट पहुंचे और वहां से देवरिया जिले के फतेहपुर गांव के लिए रवाना हुए।
अखिलेश यादव के देवरिया आने के तय कार्यक्रम के बीच यहां सपा समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये।
Published : 16 October 2023, 1:56 PM IST
No related posts found.