Akhilesh Yadav Highlights: अखिलेश यादव की बड़ी बातें, सुनिये क्या बोला… क्यों नहीं सरकार ने जाने दिया

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोकने का दांव सरकार पर भारी पड़ गया। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 October 2024, 11:39 AM IST

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोकने का दांव सरकार पर भारी पड़ गया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने घर के सामने एक गाड़ी पर खड़े होकर जेपी नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दिया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जबरदस्त नारेबाजी की।

इसके बाद उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित किया। 

अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें

1. JPNIC को बेचने की साजिश कर रही है योगी सरकार
2. 70 करोड़ खर्च किये फिर भी अब तक निर्माण पूरा नहीं हुआ..आखिर क्यों?
3. जांच के नाम पर दिखावा क्यों, जांच में कुछ नहीं निकलेगा क्योंकि अंदर इन्हीं के लोगों का है खेल
4. इनका भाव विनाशकारी है, मुख्यमंत्री को क्या पता है जेपी के योगदान के बारे में
5. कब तक पुलिस रोकेगी रास्ता, जब पुलिस हटेगी तब हम दोबारा जायेंगे

Published : 
  • 11 October 2024, 11:39 AM IST