अखिलेश यादव ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिया ये बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 December 2022, 4:09 PM IST
google-preferred

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया। सपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जबाव में अखिलेश ने कांग्रेस के दावों के उलट कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा का कोई आमंत्रण नहीं मिला है। 

आरक्षण पर प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये कांग्रेस की ओर कोई आमंत्रण नहीं मिला है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने एक बयान में कहा था कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी आमंत्रण दिया गया है। 

अखिलेश यादव ने इस मौके पर कांग्रेस पर बड़ा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक जैसे है। दोनों की कथनी और करनी एक जैसी है। 

इस मौके पर अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का हक मार रही है। उनका हक मारा जा रहा है। यूपी में जो नियुक्तियां की गई हैं और हो रही है, उनमें दलितों और पिछड़ों को अनदेखा किया जा रहा है। भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की दुश्मन है।

Published : 
  • 29 December 2022, 4:09 PM IST

Related News

No related posts found.