हिंदी
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज आजमगढ़ संसदीय सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले अखिलेश यादव ने रोड शो किया है।
पर्चा भरने के बाद अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है, यहां से मुलायम सिंह यादव भी कई बार सांसद रह चुके हैं। अब मुलायम सिंह मैनपुरी से मैदान में हैं, तो अखिलेश खुद आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश के खिलाफ भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारा है।
अखिलेश के अलावा आज कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा की पत्नी ने भी लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। लखनऊ लोकसभा सीट से पूनम सिन्हा का मुकाबला गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है।
Published : 18 April 2019, 1:58 PM IST
No related posts found.