Akhilesh Yadav ने देखिये क्या कहा Dr. Manmohan Singh के निधन पर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 December 2024, 11:02 PM IST
google-preferred

लखनऊ: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, AIIMS ने खुद उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉ. सिंह ने रात 9 बजकर 51 मिनट पर दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Akhilesh Yadav ने जताया गहरा शोक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन एक अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है। भावभीनी श्रद्धांजलि!"

10 साल तक रहे प्रधानमंत्री 

Dr. Manmohan Singh देश के 13वें प्रधानमंत्री थे, उन्होंने 2004 से 2014 तक देश की सेवा की। उनकी आर्थिक नीतियों को आज भी भारत के विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जाता है।