हिंदी
लखनऊः महराजगंज ज़िले की 317 सिसवा विधानसभा की सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संत कबीर नगर जिले के बड़गो गाँव निवासी और सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह को सौंपी है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ़ से जारी पत्र दिनांक 19 फरवरी में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सुनील सिंह, वरिष्ठ नेता, समाजवादी पार्टी, ग्राम- बड़गो, विधानसभा- ख़लीलाबाद, ज़िला- संत कबीर नगर को 317, सिसवा विधानसभा का चुनाव संचालन के लिए प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

सुनील सिंह को प्रभारी नामित किये जाने पर इलाके के नौजवान सपाइयों में खुशी की लहर है। सुनील सिंह को कुशल संगठनकर्ता माना जाता है।
Published : 20 February 2022, 8:47 AM IST
No related posts found.