हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव का जिम्मा सौंपा गया है।

समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी में किरनमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रो. रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाये गये हैं।

आजम खान को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। शिवपाल यादव और आजम खान समेत कुल 14 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही 19 लोगों को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 62 नेताओं को जगह दी गई है। जिसमें 4 विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल हैं।
Published : 29 January 2023, 3:12 PM IST
No related posts found.