इटावा में अखिलेश यादव व डिम्पल यादव ने जनसभा को किया संबोधित..कही ये महत्वपूर्ण बातें

उत्तर प्रदेश के इटावा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व डिम्पल यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें कही। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 23 April 2019, 1:43 PM IST
google-preferred

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व डिम्पल यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें कही। 

डिम्पल यादव के संबोधन की खास बातें

1. आज जनता डबल इंजन वाली सरकार से बहुत नाराज़ है

2. भाजपा सरकार के रिपोर्ट कार्ड का समय आ गया है

3. ये गठबंधन गरीबों, किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों का गठबंधन है

4. युवाओं को रोज़गार देने में फेल रही है भाजपा सरकार

5. जब केंद्र में गठबंधन की सरकार आएगी तो हम 3000 रूपए पेंशन देने का काम करेंगे

6. हमारे प्रत्याशी को जिताना इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि ये हमारे देश और भविष्य का चुनाव है

 

अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें

1. मुझे आप सब पर भरोसा है। जो लोग इस तपती दोपहर में हमारी सभा में खड़े हो सकते हैं वो वोटिंग के दिन भी ऐसे ही हमारे गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।

2. आज डिम्पल जी ने आधी आबादी से भी अपील की है। अगर आधी आबादी आपके साथ खड़ी हो जाए तो हमें कोई नहीं हरा सकता। 

3.भाजपा को सात सालों का हिसाब देना है

4. गठबंधन से भाजपा की हवा खराब हो गयी है। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें और क्या बोलें।

5. भाजपा द्वारा किये गए वादे जनता को आज भी याद हैं बस भाजपा ही भूल गयी है।

6. भाजपा ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया था। कोई हमें बताये कि कितने नौजवानों को नौकरी मिली?

7. दोनों चरणों में ऐतिहासिक वोट पड़े हैं गठबंधन को। इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ़ होने वाला है।

8. यह कोई मामूली चुनाव नहीं है, आज देश बहुत नाज़ुक स्थिति से गुज़र रहा है।

9. आज हम शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बहुत से क्षेत्रों में पिछड़े हैं।

10. हमने पुलिस की भर्ती को आसान बनाया। हमने पहली बार व्यवस्था बदली और पुलिस भर्ती में रिकॉर्ड तोड़ भर्तियाँ करके दिखायीं।

Published : 
  • 23 April 2019, 1:43 PM IST

Related News

No related posts found.