अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अधिकारियों के तबादला तक की दरें तय हैं।

Updated : 16 June 2023, 9:38 PM IST
google-preferred

जलगांव: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अधिकारियों के तबादला तक की दरें तय हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कई मंत्रियों के निजी सहायकों के घर पर छापेमारी (भ्रष्टाचार को लेकर) की गई है।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में अजित पवार ने यह भी कहा कि राज्य में प्रशासन बाधित हो रहा है और लोग परेशान हैं, क्योंकि शिंदे की मंत्रिपरिषद में निर्धारित 43 के मुकाबले 20 मंत्री ही शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि प्रत्येक मंत्री बहुत अधिक काम संभाल रहा है।

पवार ने कहा, ‘‘सभी मंत्रियो के पास कई विभाग की जिम्मेदारी है। वे कई जिलों के अभिभावक मंत्री भी हैं। वे यह दावा कर सकते हैं कि वे इन सब चीजों को संभालने में सक्षम हैं, लेकिन यह राज्य के प्रशासन में बाधा डाल रहा है।’’

 

Published : 
  • 16 June 2023, 9:38 PM IST

Related News

No related posts found.