अजय देवगन ने बेटी न्यासा के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर किया खुलासा, कही ये बात

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने बेटी न्यासा के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या कहा है अजय देवगन ने…

Updated : 22 January 2019, 2:35 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने स्टाइलिश लुक के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। अब उनके बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं।

बेटी न्यासा के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर अजय देवगन का कहना है कि अभी उनकी बेटी न्यासा बॉलीवुडमें डेब्यू नहीं करेंगी। अजय ने बताया कि न्यासा अभी देश में नहीं है। फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है और फिल्म इंडस्ट्री में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।

 

हालांकि, आगे चलकर वो अपना मन बदल भी सकती हैं। न्यासा अभी सिर्फ 15 साल की हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। वैकेशन की फोटोज से लेकर फैमिली संग आउटिंग तक, न्यासा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 22 January 2019, 2:35 PM IST

Related News

No related posts found.