हिंदी
नयी दिल्ली: वैंकूवर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आया। एयरलाइन की तरफ से यह जानकारी दी गई।
उड़ान संख्या एआई185 का संचालन कर रहा बोइंग 777 विमान राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित उतर गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “26 मई 2023 को बोइंग777 विमान द्वारा संचालित दिल्ली से वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की उड़ान एआई185 को रवानगी के कुछ समय बाद ही तकनीकी कारणों से दिल्ली लौटना पड़ा।”
एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को सभी मदद उपलब्ध कराने के साथ ही उनके लिये वैकल्पिक इंतजाम कर रही है।
विमान में कितने यात्री सवार थे इसकी जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है।
Published : 26 May 2023, 4:20 PM IST
Topics : उड़ान एअर इंडिया तकनीकी खराबी दिल्ली लौटी नयी दिल्ली विमान वैंकूवर
No related posts found.