हिंदी
विशाखापत्तनम: दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जा रहे एअर इंडिया के एक विमान का मार्ग रविवार को खराब मौसम के कारण बदले जाने से उसमें सवार 150 से अधिक यात्रियों को एक रात विशाखापत्तनम में बितानी पड़ी। विमान में 152 यात्री सवार थे।
एअर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।
एअरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर (25 जून) जा रहे एअर इंडिया के विमान एआई 485 का मार्ग पोर्ट ब्लेयर में खराब मौसम के कारण विशाखापत्तन की ओर परिवर्तित करना पड़ा...सभी यात्रियों को भोजन और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई।’’
एअर इंडिया के अनुसार, विमान ने सभी यात्रियों के साथ आज अपराह्न दो बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरी और शाम चार बजे पोर्ट ब्लेयर पहुंचा।
Published : 27 June 2023, 10:28 AM IST
Topics : एअर इंडिया दिल्ली पोर्ट ब्लेयर मौसम विमान विशाखापत्तनम
No related posts found.