हिंदी
चेन्नई: अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ई.के.पलानीस्वामी ने शुक्रवार को अपने 69वें जन्मदिन पर राज्य के सेलम में 69 किलोग्राम का विशाल केक काटा।
पलानीस्वामी ने इस अवसर पर लगभग 125 ऑटो चालकों को कल्याण सहायता राशि वितरित की। चेन्नई में अन्नाद्रमुक के कुछ कार्यकर्ताओं ने 'मन सोरू' ग्रहण किया और पलानीस्वामी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की और मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की कामना भी की।
ईश्वर का आशीर्वाद पाने के लिए किए जाने वाले 'मन सोरू' अनुष्ठान के तहत भोजन थाली अथवा केले के पत्ते के बजाय सीधे फर्श पर परोसा जाता है।
पलानीस्वामी 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। पलानीस्वामी के ओ पनीरसेल्वम के साथ पार्टी के नेतृत्व के मुद्दे पर कुछ मतभेद होने के कारण पनीरसेल्वम को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
पलानीस्वामी को ईपीएस के नाम से भी जाना जाता है।
Published : 12 May 2023, 8:19 PM IST
No related posts found.