हिंदी
शादी के 22 महीने बीत जाने के बाद भी पत्नी ने पति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिये, जिससे क्षुब्ध पति ने सुसाइड कर लिया। पढिये, डाइनामाइट न्यूज पर पूरी कहानी
नई दिल्ली: एक पत्नी की बेवफाई का अजीबोगरीब किस्सा सामने आया है। शादी के 22 महीने बीतने का बावजूद भी पत्नी ने पति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिये, जिससे क्षुब्ध होकर पति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामला गुजरात के अहमदाबाद का है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एक 55 साल की महिला मुली परमार ने अपने बेटे सुरेंद्र सिंह की आत्महत्या को लेकर 32 साल की महिला गीता परमार, जो उसकी बहु भी थी, के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महिला ने गीता परमार के खिलाफ उसके बेटे को आत्महत्या के लिये उकसाने की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कराई है।
शिकायत के मुताबिक 22 महीने की शादी के दौरान सुरेंद्र को पत्नी ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिए। महिला के मुताबिक उसके बेटे ने कुछ दिनों पहले उसे बताया था कि वह अभी तक अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाया क्योंकि उसकी पत्नी ने अपने पति के साथ कभी नहीं सोने की कसम खायी है।
महिला के हवाले से मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पिछले दिनों उसकी बहू अपने मायके चली गई और उसने उसके बेटे का फोन भी ब्लॉक कर दिया था। उसका बेटी तबसे डिप्रेशन में चला गया औऱ 27 जुलाई को घर में अकेले सुरेंद्र सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रिपोर्टों के मुताबिक 2016 में सुरेंद्र की अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद अक्टूबर 2018 में उसकी दूसरी शादी गीता से हुई। गीता भी इससे पहले अपने दो पतियों को छोड़ चुकी थी। पुलिस ने सुरेंद्र की मां की शिकायत के आधार पर गीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
No related posts found.
No related posts found.