गुजरात: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल ने पहना केसरिया बाना, बताया ख़ुद को मोदी का सिपाही

गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चर्चित नेता रहे हार्दिक पटेल आज विधिवत सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 2 June 2022, 2:08 PM IST
google-preferred

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चर्चित नेता रहे हार्दिक पटेल आज विधिवत सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।

हार्दिक दोपहर में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजधानी गांधीनगर के निकट कोबा स्थित श्रीकमलम में आधिकारिक रूप से दल में शामिल हुए। वह भाजपा की ओर से 'विजय मुहूर्त माने जाने वाले समय दोपहर 12 बज कर 39 मिनट पर पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उनके कंधे पर केसरिया अंग वस्त्र रख कर उन्हें विधिवत दल में शामिल किया। आज ही कांग्रेस की महिला नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट ने भी केसरिया बाना धारण किया। कभी भाजपा के कट्टर विरोधी रहे हार्दिक ने आज पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी के शान में क़सीदे पढ़े। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार भी किया। (वार्ता)

Published : 
  • 2 June 2022, 2:08 PM IST

Related News

No related posts found.