अहमद पटेल बने कांग्रेस के नये कोषाध्यक्ष

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अहमद पटेल को मोतीलाल बोरा के स्थान पर यह नया दायित्व सौंपा गया। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें इस रिपोर्ट का ज्यादा विवरण..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 August 2018, 1:34 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मोतीलाल बोरा को बदलकर अपने वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को पार्टी नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। नया दायित्व मिलने पर पटेल में पार्टी हाईकमान को धन्यवाद दिया है। पटेल की नियुक्ति तत्काल प्रभाव के साथ लागू होगी।

 

 

पार्टी ने आनंद शर्मा को कांग्रेस विदेश प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष बनाया है। आनंद शर्मा को नया दायित्व डा करन सिंह तंवर के स्थान पर सौंपा गया है। पार्टी ने इस मौके पर डा करन सिंह तंवर के कार्यों की सराहना भी की।

 

इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोतीलाल बोरा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का महसचिव (प्रशासन नियुक्त) किया है। 

Published : 
  • 21 August 2018, 1:34 PM IST