हिंदी
अहमदाबाद: भारत-जापान के 12वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का अहमदाबाद आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद शिंजो को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जापान के पीएम शिंजो आबे के स्वागत में यहां 8 किलोमीटर लंबे भव्य रोड शो का भी आयोजन किया गया। यह रोड शो हवाई अड्डे से शुरू होकर साबरमती आश्रम पर खत्म हुआ। रास्ते में 28 जगहों पर गायकों की मंडली के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने मोदी और आबे का अभिनंदन किया। रोड शो के पूरे रास्ते में 28 छोटे स्टेज बनाए गए थे। जहां अलग-अलग राज्यों के नर्तक पारंपरिक वेश-भूषा में अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इसके बाद पीएम मोदी के साथ शिंजो आबे और उनकी पत्नी साबरमती आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
पीएम मोदी और जापान के पीएम 14 सितंबर को यहां सुबह 10 बजे देश की पहली बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे। मोदी और आबे के बीच यह चौथा वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। भारत और जापान के बीच कई समझौते भी होंगे।
Published : 13 September 2017, 6:20 PM IST
No related posts found.