हिंदी
आगरा : हिमाचल प्रदेश के एक स्कूल से बच्चों को आगरा लेकर आ रही बस रास्ते में ही पलट गयी। यह हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ, इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गयी जबकि 45 बच्चे घायल हो गये। 5 बच्चों की हालत गम्भीर बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के स्कूली बच्चों को लेकर आगरा आ रही यह बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर झरना नाले के पास पलट गयी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस का टायर फट गया और बस डिवाइडर पर चढने के बाद पलट गयी। जिसके कारण इतना बडा हादसा हो गया।
गंभीर रूप से घायल 5 छात्रों को आगरा मेडिकल कालेज के एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी के आलोक भारती स्कूल के छात्र-छात्राएं इस बस से आगरा भ्रमण पर आ रहे थे। आलोक भारती स्कूल से छात्र-छात्राओं का दल ताजमहल देखने आ रहा था। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं हैं।
Published : 3 November 2017, 2:50 PM IST
Topics : आगरा छात्र पलट बस यमुना एक्सप्रेस वे हादसा हिमाचल प्रदेश
No related posts found.